{"_id":"6aef30a7ea9500ce440489e5","slug":"a-procession-of-goddess-kali-was-taken-out-in-hastinapur-with-devotion-and-faith-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105724-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भक्ति और आस्था के साथ हस्तिनापुर में निकाली मां काली की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भक्ति और आस्था के साथ हस्तिनापुर में निकाली मां काली की शोभायात्रा
विज्ञापन
- पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत, 10 नवंबर को होगा भगवती जागरण
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी स्थित बंगाली बाजार चौराहे पर आयोजित नौ दिवसीय मां महाकाली पूजनोत्सव के अंतर्गत शनिवार को मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट से लाई गई दिव्य ज्योत और मां महाकाली के डोले के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच निकाली गई यात्रा नगर की विभिन्न कॉलोनियों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र मां काली के जयकारों और धार्मिक भजनों से गुंजायमान हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने मां महाकाली की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने माता से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की। शोभायात्रा के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा वापस बंगाली बाजार चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई।
पूजनोत्सव के चलते बंगाली बाजार चौराहे पर धार्मिक आयोजन जारी हैं। कार्यक्रम संयोजक भवतरण राय ने बताया कि पूजनोत्सव के अंतर्गत 10 नवंबर को भगवती जागरण आयोजित किया जाएगा। 14 नवंबर को भंडारा और 15 नवंबर को मां महाकाली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा में मदनलाल ढींगरा, विनोद कुमार, सुनील, अंकित अरोरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।