{"_id":"68f7b293e7512742ad09e217","slug":"a-priests-bike-was-hit-by-a-car-and-a-six-month-old-child-fell-away-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103904-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुजारी की बाइक में कार ने मारी टक्कर, दूर जाकर गिरा छह माह का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुजारी की बाइक में कार ने मारी टक्कर, दूर जाकर गिरा छह माह का बच्चा
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल
हस्तिनापुर। कस्बे समीप मध्य गंग नहर पटरी पर कर्ण मंदिर के पुजारी की बाइक में इको कार सवार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती व उनका छह माह का बच्चा घायल हो गया। पुलिस व मंदिर के महंत के साथ कार सवारों लोगों ने गाली गलौज व बदतमीजी की। पुलिस कार सवार तीन युवकों व कार को थाने ले गई।
मंगलवार की शाम प्राचीन श्री कर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले पुजारी राजकुमार अपनी बाइक पर पत्नी व छह माह के बच्चे को लेकर गढ़मुक्तेश्वर से हस्तिनापुर आ रहे थे। वह शनि मंदिर के समीप पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही इको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दीं। इससे बाइक सवार दंपती घायल हो गए और उनका छह माह का बच्चा दूर झाड़ियों में जाकर गिरा। पुजारी ने इसकी सूचना कर्ण मंदिर के महंत शंकर देव महाराज को दी। महंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। वहीं कार सवार युवकों ने कॉल कर कई युवकों को मौके पर बुला लिया। कार सवार युवकों ने पुजारी, महंत और पुलिस के साथ भी बदतमीजी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि अन्य साथी भाग गए। पुलिस दो कार व युवकों को थाने ले गई। श्री कर्ण मंदिर के महंत ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।