फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A pregnant woman died under suspicious circumstances in Kithore of Meerut district

Meerut: गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वाले बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला

Mon, 20 Feb 2023 12:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Feb 2023 12:37 PM IST
सार

Meerut News : गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, मायके वालों ने कहा कि दहेज के लिए हमारी बेटी को मार डाला।

विज्ञापन
A pregnant woman died under suspicious circumstances in Kithore of Meerut district
महिला का फाइल फोटो और पीड़ित परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में किठौर थाना क्षेत्र के गांव महलवाला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सुसरलियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


बुलंदशहर जिले के अनूपशहर निवासी सिमरन ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बड़ी बहन अमरीन की शादी लगभग साढ़े चार साल पहले किठौर के गांव महलवाला निवासी मोइन पुत्र सिराज से हुई थी। 
विज्ञापन


वहीं मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज की मांग को लेकर अमरीन के साथ मारपीट करते थे। तहरीर के मुताबिक, सिमरन ने बताया कि देर रात उसकी बहन के सुसर सिराज का फोन आया कि बीमारी के चलते अमरीन की मौत हो गई। जब हम वहां पहुंचे तो उक्त लोगों ने हमसे मारपीट की और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गांव में दहशत: हो गया ब्रेकअप... टुडे आईएम वेरी सेड और हो गई वारदात, जल्द खुलेगा प्रेमी युगल की मौत का राज

वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि मृतका साढ़े आठ माह की गर्भवती थी। जिसका मेरठ के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: वारदात से दहल उठा पूरा गांव, लहूलुहान हालत में मिले प्रेमी युगल, मोहब्बत का हुआ दर्दनाक अंत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed