फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांव में दहशत: हो गया ब्रेकअप... टुडे आईएम वेरी सेड और हो गई वारदात, जल्द खुलेगा प्रेमी युगल की मौत का राज

Mon, 20 Feb 2023 01:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Feb 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Shubham wrote on the status that break up and lover couple died
मेरठ में प्रेमी युगल की मौत का मामला। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में जानी थाना क्षेत्र के पेपला गांव निवासी शुभम के व्हाट्सएप का स्टेट्स इस बात की गवाही दे रहा है कि उसके और साक्षी के बीच कुछ न कुछ विवाद हुआ था।



शुभम ने रविवार को सुबह 11 बजे अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लिखा था कि हो गया ब्रेकअप, टुडे आई एम वेरी सेड। दोपहर दो बजे शुभम ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर साक्षी के साथ लिए गए फोटो और वीडियो साझा किए। दोपहर 2:18 बजे दोनों की मोबाइल पर आखिरी बार बात हुई। 

Meerut News: Shubham wrote on the status that break up and lover couple died
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

वहीं ठीक इसके बाद ये सनसनीखेज वारदात हो गई। फॉरेंसिक टीम दोनों के मोबाइल की जांच कर रही है। शुभम की जेब से पांच कारतूस मिले हैं। साक्षी से मिलने जाने के दौरान वह अपनी बहन से कहकर गया था कि आरपार करने जा रहा हूं।

Meerut News: Shubham wrote on the status that break up and lover couple died
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि शुभम के स्टेट्स पर साथी के साथ लगे फोटो शेयर किए जाने के बाद कहीं उसके भाइयों ने तो इस वारदात को अंजाम नहीं दिया। या फिर शुभम, साक्षी से ब्रेकअप चाहता था। साक्षी के फोटो शेयर करने के बाद उसने ही वारदात को अंजाम दे दिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Shubham wrote on the status that break up and lover couple died
घटनास्थल पर जमा हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि किसी अन्य युवक के साथ बाइक पर बैठकर शुभम, साक्षी के घर के बाहर पहुंचा था। इसके कुछ देर बाद ही गोलियों की आवाज सुनाई दीं।

विज्ञापन
Meerut News: Shubham wrote on the status that break up and lover couple died
मौके पर पहुंचे एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

शुभम और साक्षी की मौत से गांव में दहशत
गांव पेपला में रविवार को प्रेमी युगल की दर्दनाक मौत से पूरा गांव दहशत में है। शुभम के परिवार में पिता देवेन्द्र, बड़ा भाई पंकज रविवार को मेरठ अपनी रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर मां मुन्नी देवी, बहन सोनिया और शुभम थे। उसकी मां को ग्रामीणों ने घर पर जाकर घटना की जानकारी दी। लेकिन मुन्नी देवी ने कहा कि मजाक क्यों करते हो, अभी कुछ देर पहले ही तो शुभम खाना खाकर घर से गया है। बाद में घटना की वास्तविक जानकारी मिलते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed