फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A massive fire broke out in a scrap warehouse on Fatehullahpur 100 Feet Road.

Meerut News: फतेहउल्लापुर 100 फुटा रोड पर स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग

Mon, 17 Nov 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a scrap warehouse on Fatehullahpur 100 Feet Road.
लोहियानगर में टायरों के गोदाम में लगी आग - फोटो : samvad
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर 100 फुटा रोड पर रविवार दोपहर एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ी मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से केबल, टायर और अन्य सामान जल गए।
विज्ञापन

जाकिर कॉलोनी निवासी नौशाद का 100 फुटा रोड पर स्क्रैप का गोदाम है। दोपहर तीन बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पाइपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और तुरंत लाइन बंद की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन काफी नीचे से गुजर रही है। इस संबंध में विभाग को कई बार शिकायतें की गई थीं लेकिन समय पर ध्यान न दिए जाने के कारण यह चिंगारी निकलने से यह हादसा हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम शार्ट सर्किट से आग मानकर जांच कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आग के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।

लोहियानगर में टायरों के गोदाम में लगी आग

लोहियानगर में टायरों के गोदाम में लगी आग- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article