{"_id":"68fa535519847d6798012938","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-leaf-and-bowl-factory-in-a-densely-populated-area-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110152-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घनी आबादी के बीच दोना-पत्तल की फैक्टरी में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घनी आबादी के बीच दोना-पत्तल की फैक्टरी में लगी भीषण आग
विज्ञापन
सरधना। कालंद चुंगी के पास दोना पत्तल फैक्ट्री में लगी आग। स्थानीय निवासी
कालंद चुंगी पर स्थित फैक्टरी में लगी आग को बुझाने में दमकल की चार गाड़ियों ने की मशक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे की कालंद चुंगी पर स्थित घनी आबादी के बीच स्थित दोना-पत्तल बनाने की फैक्टरी में बृहस्पतिवार अलसुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया गया है। दमकल विभाग के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करेंगे।
मोहल्ला गंज बाजार निवासी अमन जैन पुत्र सुनील जैन हाल में मोदीपुरम में रहते हैं। उनकी दोना-पत्तल बनाने की फैक्टरी कस्बे की कालंद चुंगी स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में है। बृहस्पतिवार की सुबह आसपास के लोगों ने फैक्टरी से घना धुआं उठते देखा। सूचना पाकर पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में फैक्टरी संचालक भी पहुंच गए, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक फैक्टरी में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग फैक्टरी परिसर तक ही सीमित रही, वरना घनी आबादी में आग फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण प्रतीत हो रहा है। दमकल विभाग के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि करेंगे।
विज्ञापन
आबादी के बीच चल रहीं कई फैक्टरी
स्थानीय लोगों ने बताया कि सरधना क्षेत्र में घनी आबादी के बीच कई दोना-पत्तल फैक्टरी संचालित हैं, जहां हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं के बाद प्रशासन ने ऐसी फैक्टरी की सूची तैयार की थी, लेकिन कार्रवाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।