फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man got his pregnant daughter married to a young man and then the bride secret was revealed In Meerut

निकाह: सुहागरात पर दुल्हन के पेट में उठा दर्द, सच्चाई जानकर दूल्हे के भी उड़ गए होश

Thu, 30 Dec 2021 10:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Dec 2021 10:47 PM IST
सार

मेरठ में एक युवक के साथ पांच माह की गर्भवती महिला का निकाह करा दिया गया। वहीं महिला की सच्चाई सामने आने पर युवक के होश उड़ गए। इस मामले में एसएसपी से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
A man got his pregnant daughter married to a young man and then the bride secret was revealed In Meerut
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पांच माह की गर्भवती बेटी का निकाह धोखे से पीपली खेड़ा के एक युवक से कर दिया। निकाह के दो दिन बाद ही युवक को पता चल गया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। इस पर उसने ससुराल में विरोध दर्ज कराया, लेकिन ससुराल वाले अब उससे 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


खरखौदा क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा निवासी सलमान ने बताया कि मेरठ निवासी कुछ लोग 20 दिसंबर को उसके पिता इजरायल के पास आए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी विवाह योग्य है और वह अपनी बेटी का निकाह पीड़ित सलमान के साथ करना चाहते हैं। पिता की सहमति के बाद 25 दिसंबर को दोनों का निकाह हो गया। पीड़ित का आरोप है कि 26 दिसंबर की रात विवाहिता के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां ने नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में उसकी जांच कराई। महिला चिकित्सक ने जांच कर उसके गर्भ में दो भ्रूण पलने की पुष्टि की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विवाहिता का अल्ट्रासाउंड करवाया गया, जिसमें विवाहिता 17 सप्ताह की गर्भवती मिली। आरोप है कि पीड़ित पक्ष ने ससुराल पक्ष से शिकायत की तो उन्होंने फैसले के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed