फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man entered the house and attacked his sister-in-law with a knife, injuring the woman.

Meerut News: घर में घुसकर साली पर किया छुरी से हमला, महिला घायल

Fri, 08 May 2026 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A man entered the house and attacked his sister-in-law with a knife, injuring the woman.
सरधना। ईदगाह रोड मोहल्ले में छुरी से हमले के बाद अस्पताल में भर्ती घायल महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। थाना क्षेत्र के ईदगाह मार्ग स्थित नई बस्ती में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी साली के घर में घुसकर उस पर छुरी से हमला कर दिया। हमले में इसराना (25) गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
नई बस्ती निवासी इसराना पत्नी अलाउद्दीन अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान बागपत जिले के बड़ौत निवासी उसका जीजा फुरकान वहां पहुंचा। बताया गया कि इसराना ने आरोपी को पानी दिया, जिसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अचानक अपनी जेब से छुरी निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद इसराना लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और घर में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त छुरी बरामद की है। घटना के बाद महिला का पति अलाउद्दीन मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल पत्नी को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इसराना के भाई असलम ने बताया कि आरोपी फुरकान बड़ौत में छपरौली चुंगी पर अपंजीकृत चिकित्सक है। वर्ष 2012 में उसकी बहन अंजुम से शादी हुई थी। आरोपी ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। जिसमें उसकी काफी आर्थिक मदद भी की। कुछ दिन पहले आरोपी फुरकान ने अपनी पत्नी अंजुम पर दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। उसने इन्कार किया तो आरोपी ने मारपीट कर अंजुम को घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार को फुरकान अपनी साली इसराना पर अपनी पत्नी से बात करने के लिए दबाव बना रहा था। तभी कहासुनी के दौरान आरोपी ने छुरी से कई प्रहार कर घायल कर दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मामला पारिवारिक विवाद का है।

सरधना। ईदगाह रोड मोहल्ले में छुरी से हमले के बाद अस्पताल में भर्ती घायल महिला। संवाद

सरधना। ईदगाह रोड मोहल्ले में छुरी से हमले के बाद अस्पताल में भर्ती घायल महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed