फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man died in hospital during his daughter wedding in Meerut

UP: बेटी पति संग ले रही थी फेरे... पिता ने अस्पताल में तोड़ दिया दम, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 24 Feb 2023 10:32 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Feb 2023 10:32 PM IST
सार

Meerut News : एक व्यक्ति ने अस्पताल में उस समय दम तोड़ दिया, जिस वक्त उसकी बेटी अपने के पति साथ सात फेरे ले रही थी। परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
A man died in hospital during his daughter wedding in Meerut
सात फेरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को उस समय दम तोड़ दिया, जिस वक्त उसकी बेटी अपने पति के साथ सात फेरे ले रही थी। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
कंकरखेड़ा क्षेत्र के पठानपुरा गांव निवासी एक लड़की की शुक्रवार को शादी थी। परिवार में खुशियों का माहौल था। मगर कुछ ही देर में खुशियां मातम में बदल गईं। पिता सुबह के समय तीन रिश्तेदारों के साथ ई-रिक्शा से शादी का सामान लेने के लिए जा रहे थे। हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से चारों लोग घायल हो गए थे। वहीं अस्पताल में घायल पिता ने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने वाहन चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन


हाईवे स्थित पठानपुरा निवासी लगभग 50 वर्षीय तिलकराम ई-रिक्शा चलाने का काम करते थे। तिलकराम के सात बेटी है। बड़ी बेटी काजल की शुक्रवार को शादी थी। काजल की शादी जवाहरनगर निवासी भारत से तय हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तिलकराम अपने भतीजे व दो अन्यों के साथ शादी के काम से ई-रिक्शा से हाईवे पर आया था। सामान खरीदने के बाद सभी लोग हाईवे के किनारे पर खड़े थे। आरोप है कि इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैगनार कार ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा कई फुट हवा में उछल गया। जिससे ई-रिक्शा में बैठे चारों लोग सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गई।

वहीं कार सवार लोगों ने घायलों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में ले लिया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तिलकराम ने दम तोड़ दिया।

वहीं मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। कार कब्जे में है। तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

बेटी ले रही थी फेरे, पिता ने तोड़ा दम
परिजनों ने घायल तिलकराम को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। अस्पताल में भर्ती होने के लगभग दो घंटे बाद तिलकराम ने दम तोड़ दिया। वहीं रिश्तेदारों ने बेटी व परिजनों को बताया कि तिलकराम का उपचार चल रहा है। बेटी काजल पति संग फेरे लेती रही थी। बरात विदा होने के बाद रिश्तेदारों ने परिजनों को बताया कि तिलकराम की मौत हो गई है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। आस पड़ोस के लोगों ने किसी तरह परिजनों को संभाला। वहीं बेटी काजल व अन्य बहनों का रोकर बुरा हाल हो गया। पड़ोसियों की भी आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed