फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A little girl with raped at shamli

शर्मनाक! मदरसे से पढ़कर घर लौट रही 4 साल की मासूम से बलात्कार

Thu, 05 Apr 2018 05:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Thu, 05 Apr 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
A little girl with raped at shamli
फाइल फोटो

यहां एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक युवक ने चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गाय है। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह घटना यूपी के शामली जिले की है। कैराना में चार दिन पूर्व चार वर्ष की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर गंभीर हालत में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि एक अप्रैल की सुबह 11 बजे उसकी चार वर्षीया पुत्री गांव में ही स्थित मदरसे से पढ़कर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक महिला ने उसे घर के अंदर खींच लिया और उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद युवक से बच्ची के साथ दुष्कर्म कराया गया। इस दौरान बच्ची बेहोश हो गई। परिजनों ने बच्ची की तलाश कि तो वह गंभीर हालत में आरोपी के यहां मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर होश में आने पर उसने सारी बात बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : CRPF के जवान ने नाबालिग को होटल ले जाकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो वायरल

A little girl with raped at shamli
फाइल फोटो

आरोप है कि दूसरे पक्ष ने मामले में कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी लगातार उसको धमकी दे रहे हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed