फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Kirtan Darbar will be organized and morning processions will be taken out on the occasion of Prakash Parv.

Meerut News: प्रकाश पर्व पर सजेगा कीर्तन दरबार, निकलेंगी प्रभात फेरियां

Sat, 20 Dec 2025 05:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
A Kirtan Darbar will be organized and morning processions will be taken out on the occasion of Prakash Parv.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ककंरखेड़ा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू हो गईं। इसके लिए कंकरखेड़ा में किशन सिंह छाबड़ा के निवास पर बैठक हुई। मनजीत सिंह कोछड़ ने बताया कि भारत का जर्रा जर्रा गुरु गोविंद सिंह साहिब द्वारा किए गए उपकारों के लिए ऋणी है। देश और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने अपना पूरा परिवार कुर्बान कर दिया।
कोछड़ ने बताया कि प्रकाश पर्व पांच जनवरी को मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक दशमेश स्कूल कंकरखेड़ा में विशेष कीर्तन दरबार सजेगा। इसमें रागी भाई देवेंद्र सिंह, गुरुद्वारा शीश गंज साहिब दिल्ली से पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। तीन जनवरी को नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर कंकरखेड़ा के विभिन्न बाजारों से होता हुआ वापस उसी स्थान पर संपन्न होगा।
विज्ञापन

सात जनवरी को शाम सात बजे से रात नौ बजे तक बाल कवि दरबार सजाया जाएगा। इसमें बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। गुरुद्वारा साहिब में फूलों से सजावट होगी। बैठक में धीर सिंह, अजीत सिंह, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed