फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A grand procession was taken out on the birth anniversary of Maharani Ahilyabai Holkar.

Meerut News: महारानी अहिल्याबाई होलकर के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली

Sun, 31 May 2026 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out on the birth anniversary of Maharani Ahilyabai Holkar.
महारानी अहिल्याबाई होलकर के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ करते पालिका चेयरमैन। (
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पाल युवा संगठन के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा घोसियान मोहल्ले से प्रारंभ होकर कालंद चुंगी, गंज बाजार, बिनौली मार्ग, देवी मंदिर चौराहा और तहसील मार्ग सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और पुनः घोसियान पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके सामाजिक योगदान को दर्शाती आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बैंडबाजों और डीजे की धुनों पर युवा उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए। रंग-गुलाल के बीच पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम में देवेंद्र उर्फ गुड्डू, सभासद राहुल पाल, मनोज पाल, प्रमोद, श्रीपाल, सहदेव, मोहित, सचिन, सोहनवीर सिंह, मंगत पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
बड़े महादेव से हस्तिनापुर तक शोभायात्रा निकाली
मवाना। महारानी अहिल्याबाई होलकर के जन्मोत्सव के अवसर पर मवाना के बड़े महादेव से हस्तिनापुर तक शोभायात्रा निकली। यात्रा का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने किया। यात्रा बड़े महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, मोहल्ला मुन्नालाल, हस्तिनापुर सड़क थाना तिराहा और रामबाग होते हुए हस्तिनापुर की ओर प्रस्थान कर गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक इस शोभायात्रा में शामिल हुए। यात्रा में भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नीटू पाल, महेंद्र पाल सिंह, महिपाल, कंवरपाल, राजकुमार, सुदेशपाल, प्रवीण पाल, सतीश पाल, महेंद्र पाल, हरिंदर सिंह, भगवतपाल, फकीरचंद, शंकरपाल धनखड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
लोकमाता की जयंती पर किया हवन-पूजन
सरूरपुर। नगर पंचायत करनावल में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। लोगों ने हवन-पूजन कर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थी। उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार, कृष्णपाल, अजय शास्त्री, प्रमोद गिरी, मोनू पाल, विकास पाल, पंकज पाल, गौरव धनगर और विनोद आदि मौजूद रहे।

-----------
अहिल्याबाई के जीवन से सेवा और समर्पण की मिलती है प्रेरणा : सुरेंद्रपाल
हस्तिनापुर। कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पाल समाज के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला।
समिति अध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह धनगर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं जिन्होंने सुशासन, लोक कल्याण और धार्मिक-सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने अपने जीवन को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया। उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामपाल, महेंद्र सिंह पाल, महीपाल, कंवरपाल डाॅ. सूरजपाल, राजकुमार, सुदेशपाल नेता आदि लोग मौजूद रहे।

-----------
अहिल्याबाई होलकर जयंती पर शरबत वितरण
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव पूठखास में रविवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। ग्रामीणों और राहगीरों को मीठा शरबत वितरित कर सेवा कार्य किया गया। साथ ही उनके जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर न्यायप्रिय, धर्मनिष्ठ और जनसेवा के प्रति समर्पित शासक थीं। उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। राहगीरों, ग्रामीणों एवं अन्य लोगों को शरबत वितरित किया गया। इस मौके पर पाल सभा अध्यक्ष कृपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, केशव पाल, तरुण पाल, तुषार पाल, सागर, सुमित पाल, हिमांशु पाल, सौरभ पाल मौजूद रहे।

महारानी अहिल्याबाई होलकर के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ करते पालिका चेयरमैन। (

महारानी अहिल्याबाई होलकर के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ करते पालिका चेयरमैन। (

महारानी अहिल्याबाई होलकर के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ करते पालिका चेयरमैन। (

महारानी अहिल्याबाई होलकर के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ करते पालिका चेयरमैन। (

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed