फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A girl was trapped in the love trap and then was murdered after the sexual assault attacked in Meerut

शाकिब से अमन बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म, फिर हत्या, जल्द होगा खुलासा

Tue, 02 Jun 2020 01:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Jun 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
A girl was trapped in the love trap and then was murdered after the sexual assault attacked in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

मेरठ में दौराला के जंगल में एक साल पहले हिमाचल प्रदेश निवासी युवती की हत्या का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। पुलिस ने आरोपी शाकिब और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसमें पता चला कि शाकिब ने अमन बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। दोस्तों संग मिलकर गैंगरेप किया। अंत में युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह मामला लव जिहाद का है। हिमाचल प्रदेश निवासी युवती का शव दौराला के जंगल में जून 2019 में मिला था। युवती की किसने और क्यों हत्या की। पुलिस इसकी खोज में एक साल से जुटी थी। कई बिंदुओं पर जांच के बाद दौराला पुलिस ने कुछ दिन पहले लुधियाना निवासी शाकिब और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: घर में सांप के 40 बच्चे देख उड़ गए होश, देखने के लिए उमड़ गई भीड़, गांव में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि शाकिब लुधियाना में कपड़े बेचने का काम करता था। वहां उसकी युवती से मुलाकात हुई। युवती लुधियाना में एक कंपनी में नौकरी करती थी। शाकिब ने धर्म बदलकर युवती को अपना नाम अमन बताया। अमन बनकर शाकिब महीनों युवती से बातचीत करता रहा। शाकिब ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। युवती को शाकिब की असलियत के बारे में पता चलता उससे पहले ही शाकिब ने युवती की हत्या की प्लानिंग कर ली। साकिब ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती का सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी।

पुलिस से कर ली थी सेटिंग
पुलिस के अनुसार, आरोपी शाकिब बहुत ही शातिर है। छह माह पहले पुलिस की जांच में शाकिब का नाम आया था। लेकिन उसने पुलिस से सेटिंग कर मामले को रफा दफा करा दिया था। युवती की हत्या के मामले में जब शाकिब बेनकाब हुआ तो पुलिस की भी पोल खुल गई। मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि दौराला थाने में तैनात एक सिपाही को एसएसपी ने हटा दिया है। मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध बताई गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed