फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News, 40 children of snakes have been found in a house in Pavali Khurd village in Meerut

यूपी: घर में सांप के 40 बच्चे देख उड़ गए होश, देखने के लिए उमड़ गई भीड़, गांव में दहशत

Tue, 02 Jun 2020 12:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Jun 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
UP News, 40 children of snakes have been found in a house in Pavali Khurd village in Meerut
सांप के बच्चे निकले - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पावली खुर्द में सोमवार देर रात एक घर में एक के बाद एक 40 से अधिक सांप के बच्चे निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सांप के बच्चे एसी के पाइप से निकल रहे थे। 

विज्ञापन


पावली खुर्द निवासी श्रद्धानंद पुत्र दयानंद सोमवार को अपने परिवार के साथ बैठे हुए थे। अचानक एक सांप का बच्चा उन्हें फर्श पर रेंगता मिला। इस पर वह सांप के बच्चे को पकड़ कर जंगल में छोड़ आए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में ये 22 इलाके हुए हॉटस्पॉट से मुक्त, अब रह गए सिर्फ इतने, एक क्लिक में पढ़िए पूरा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि रात में जब परिवार के लोग सोने जा रहे थे, तब बेड पर सांप के तीन बच्चे पड़े हुए थे। सांप के इतने बच्चे देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। इससे पहले वे कुछ समझ पाते कि इतने में ही सांप का एक बच्चा एसी के पाइप से निकलता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने एसी को खोला तो उसमें से एक के बाद एक 40 से अधिक सांप के बच्चे निकले। सांप के बच्चे निकलने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ श्रद्धानंद के घर पर लग गई। इसके बाद सभी सांप के बच्चों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। 

यह भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह को रिमांड पर मेरठ ला सकती है एटीएस और पंजाब पुलिस

इस घटना के बाद से ही परिवार के साथ ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। इतनी अधिक संख्या में एसी से सांप के बच्चे निकलने की चर्चा गांव समेत आसपास के गांव में भी हो रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed