फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A girl wants to marry her maternal uncle in Baghpat

यूपी: मामा के साथ शादी की जिद पर अड़ी युवती, परिजनों ने दोनों को जमकर पीटा

Fri, 12 Apr 2019 05:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Apr 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
A girl wants to marry her maternal uncle in Baghpat
फाइल फोटो

यूपी के बागपत जनपद में एक युवती मामा के प्रेम जाल में फंस गई और उससे शादी की जिद पर अड़ गई। युवती शामली के एक गांव की रहने वाली है, जबकि युवक दोघट क्षेत्र का रहने वाला है। शुक्रवार को जब दोनों बिनौली बस स्टैंड पर आए तो युवती के भाइयों ने दोनों को घेर लिया और जमकर पिटाई की। बाद में पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। वहां भी युवती अपने मामा के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शामली के एक गांव की रहने वाली युवती इन दिनों चंडीगढ़ में रह रही है। उसका दोघट क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। यह युवक उसका मामा लगता है। छह दिन पूर्व युवती अपने मामा के घर पर आ गई थी। शुक्रवार सुबह दोनों बड़ौत बिनौली बस स्टैंड पर किसी व्यक्ति से रुपये लेने आए थे तो वहां युवती के भाइयों और अन्य परिजनों ने उन्हें दबोच लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। यह देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए बिनौली-मेरठ मार्ग अवरुद्ध हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। कोतवाली में युवती के परिजनों ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। युवती ने कहा कि परिवार के लोगों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। वह मामा के संग रहेगी, परिवार के साथ नहीं जाएगी। देर शाम तक युवती अपने प्रेमी मामा संग जाने पर अड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल राकेश कुमार का कहना है कि अभी इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed