फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused stole Rs 97 thousand from the farmer's account in Baghpat

भूलकर भी न करें ऐसी गलती, किसान के खाते से उड़ाए 97 हजार रुपए

Sat, 06 Apr 2019 08:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
The accused stole Rs 97 thousand from the farmer's account in Baghpat
यूपी पुलिस

बागपत के बड़ौत में किसी व्यक्ति ने एटीएम बदलकर किसान के खाते से 97 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मीडियाकर्मी के हस्तक्षेप के बाद सीओ बड़ौत ने सात अप्रैल को दफ्तर में बुलाया।

विज्ञापन


एक किसान सुमित कुमार निवासी बावड़ी कुछ पैसे निकालने के लिए सहारनपुर रोड स्थित बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के लिए घुसे, उनके पीछे एक व्यक्ति ने आकर उनकी सहायता करने के लिए कहां इसी बीच 10000 तो सुनील कुमार ने निकाले, लेकिन उसी क्षण उस व्यक्ति ने अपना एटीएम सुनील के एटीएम से बदल कर सुनील को दे दिया और वहां से चला गया। सुनील ने भी एटीएम यही सोचकर अपनी जेब में रख लिया कि एटीएम मेरा है, लेकिन पांच अप्रैल को जब सुनील बावड़ी स्थित सिंडिकेट बैंक में पैसे निकालने के लिए गया तो उसे पता चला कि उसके खाते से अलग- अलग दिनांक में अलग- अलग जगहों से 97 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। सुनील ने अपने पास रखा हुआ एटीएम चेक किया तो उस एटीएम पर सलमान पुत्र अहमद हसन निवासी मवाना जिला मेरठ का एड्रेस मिला। सुनील यह देख कर परेशान हो गया और इसकी सूचना लेकर थाना कोतवाली बड़ौत में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचा। 
विज्ञापन


आरोप है कि वहां पुलिसकर्मचारियों ने उसकी समस्या नहीं सुनी। पीड़ित सुनील ने बताया कि मीडियाकर्मी के हस्तक्षेप के बाद सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा ने सात अप्रैल को दफ्तर में बुलाया। साथ ही दोषी को तलाश कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed