फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A five year old girl playing outside her house was kidnapped by a scooter rider

घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बालिका को स्कूटी सवार ने किया अगवा

Sat, 02 Aug 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
A five year old girl playing outside her house was kidnapped by a scooter rider
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बालिका को स्कूटी सवार बदनीयती से अगवा कर सुशांत सिटी सेक्टर-पांच की निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गया। शक होने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी ने अपना नाम मुसब्बिर बताया है। वह पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

टीपीनगर क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की बेटी अपनी पांच वर्षीय पुत्री के साथ मायके आई हुई है। शुक्रवार को बालिका अपनी सात वर्षीय मौसेरी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी नीले रंग की स्कूटी पर आरोपी वहां पहुंचा और बालिका को उठाकर अपने साथ ले गया। इससे डरी-सहमी मौसेरी बहन ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन बालिका और आरोपी की तलाश में दौड़ पड़े।
विज्ञापन

पुलिस को भी 112 नंबर पर फोन करके मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने वायरलैस पर बच्ची के अपहरण की सूचना आसपास के थाना क्षेत्रों में फ्लैश करते हुए कांबिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सुशांत सिटी सेक्टर पांच के लोगों ने एक युवक को बालिका को निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले जाते हुए देखा। शक होने पर लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई और बालिका को परिजनों के हवाले कर दिया। बालिका की मां की ओर से थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मुसब्बिर बताया है। वह बार-बार अपने बयान बदल रहा है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। बालिका की मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed