{"_id":"6a2197358725ffa6890edeb6","slug":"a-fight-broke-out-over-a-girls-escape-and-an-fir-was-lodged-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112581-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवती के फरार होने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवती के फरार होने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। मिर्जापुर गांव में युवती के फरार होने को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिर्जापुर निवासी दिलशाद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम उसका भतीजा शाहिद और समीर पुत्र इमरान बाइक की सर्विस कराकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के बाजार में घर के सामने बैठे नसीम ने दोनों को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष के अनुसार, विरोध करने पर नसीम ने अपने भाई शाहरुख, पिता फज्जू, मां शकीला और अन्य परिजनों के साथ मिलकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया। मारपीट में शाहिद और समीर घायल हुए थे। थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।