फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A father murdered daughter in Muzaffarnagar

यूपी: कलयुगी पिता ने इकलौती बेटी की गर्दन काटकर हत्या कर दी, नहीं कांपे हाथ

Fri, 04 May 2018 11:45 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 04 May 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
A father murdered daughter in Muzaffarnagar
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी इकलौती बेटी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। बेटी का कत्ल करते समय उसके हाथ भी नहीं कांपे। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। भोपा थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते अपने भाइयों को फंसाने के लिए नंगला बुजुर्ग के शमीम ने अपनी ही मासूम बेटी का निर्ममता पूर्वक कत्ल कर दिया। इकलौती बेटी की गर्दन काटते हुए पिता शमीम के हाथ तक नहीं कांपे। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी उसके चेहरे पर बेटी को मारने का जरा भी पश्चाताप का भाव नहीं था। उसने भाइयों को फंसाने के लिए पहले भाई पर उसकी पत्नी के साथ तमंचे के बल पर रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया। साजिश काम नहीं आई तो बुधवार को बेटी की ही जान का दुश्मन बन गया।
विज्ञापन

 
भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी फारूख के पांच बेटों में शमीम सबसे बड़ा है। बाकी रिजवान, नौमान, हारुन, अरमान छोटे हैं। फारूख के पास 54 बीघा जमीन और तीन मकान है। शमीम फेरी लगा कर कपड़े बेचता है। वह पहले से ही शातिर किस्म का है। पांच साल पहले सिकंदरपुर निवासी खुशनसीब को भगा कर उसने निकाह किया था। उसके ससुराल वालों ने मीरापुर थाने पर उसके खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज किया था। दोनों को एक ही बेटी हुई, जिसका नाम लाईबा नूर रखा गया। संपत्ति को लेकर भाइयों से उसका विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भाइयों को झूठे मामले में फंसा कर दबाव बनाना चाहता था। 23 अप्रैल को उसने भोपा थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए छोटे भाई फरमान पर तमंचे के बल पर उसकी पत्नी के साथ रेप करने का आरोप लगाया था, मगर मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गत दिवस उसकी पत्नी ने जिला मुख्यालय जाकर एसएसपी के यहां शिकायत पत्र देकर रेप के मामले में आरोपी देवर की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की भी चेतावनी दी थी। 

उधर, इंस्पेक्टर ने बताया कि शमीम की ओर से पुलिस ने बेटी के अपहरण का मामला दर्ज किया था। मासूम की लाश मिलने पर पुलिस ने मामले को हत्या में भी तरमीम कर लिया है।

पढ़ें : भांजे-पत्नी ने जुर्म कबूला, अवैध संबंधों में रोड़ा बना तो मार डाला, सभी आरोपी गए जेल

साजिश रचने में मां भी रही शामिल

A father murdered daughter in Muzaffarnagar
बच्ची की हत्या के बाद मां को थाने लाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शमीम बुधवार को पत्नी और बेटी को लेकर मोरना अपने दोस्त जहीर अब्बास के पास आया। यहां उन्होंने मासूम लाईबा नूर की हत्या करने की साजिश रची। दोस्त ने बताया था कि बेटी की हत्या के बाद पुलिस जरूर भाइयों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके बाद मासूम को जंगल में ले गए। इंस्पेक्टर बीपीएस यादव के अनुसार युसुफपुर के जंगल में ले जाकर दोस्त ने मासूम के हाथ पैर पकड़े और शमीम ने छुरी से अपने बेटी की गर्दन काट दी। लाश को ईख के खेत में छिपा दी। रजबहे में आकर खून से सने कपड़े धोए। मोरना आकर पुलिस को मासूम बेटी के अपहरण की कहानी गढ़ कर सुनी दी। पुलिस ने कुछ ही देर में मासूम की हत्या का खुलासा कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जन्म देने वाली मां भी इस हत्या की साजिश रचने में शामिल रही, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

महिलाओं ने बच्ची की चीख पुकार सुनी थी 
युसुफपुर में जिस गन्ने के खेत में पिता ने अपनी बेटी का बेरहमी से कत्ल किया है। उसके बराबर में गेहूं कटाई करने वाली महिलाओं ने मौके पर पहुंचे सीओ से रोते हुए कहा कि साहब इस जालिम को अभी फांसी चढ़ा दो। महिलाओं ने बच्ची की चीख पुकार सुनी थी। 

पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज देखी 
हत्यारोपी पिता पत्नी के साथ पीएनबी में भी गया था। उसने पुलिस को बताया कि बैंक के पास से ही बेटी का अपहरण हुआ। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखी उसमें बच्ची नहीं दिखाई दी। पुलिस के अनुसार उन्होंने बच्ची को अपने पत्रकार दोस्त के यहां रखा था। बैंक से जाने के बाद उन्होंने बच्ची को जंगल में ले जाकर उसकी हत्या की। पुलिस ने पत्रकार साथी के यहां से ही हत्या में प्रयुक्त छुरी भी बरामद की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed