फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A father launched a life-threatening attack on his son after being stopped from drinking alcohol.

Meerut News: शराब पीने से रोकने पर पिता पुत्र पर जानलेवा हमला किया

Fri, 07 Aug 2026 08:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
A father launched a life-threatening attack on his son after being stopped from drinking alcohol.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। रार्धना में शराब पीने से रोकने की रंजिश में पिता-पुत्र पर लोहे की कीलों जड़े डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी समेत एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रार्धना निवासी अंकित पुत्र बाबू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की रात रोशन अपने एक-दो साथियों के साथ रविदास मंदिर के पास शराब पी रहा था। आरोप है कि आरोपी वहां मौजूद लोगों को गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने अंकित के साथ मारपीट की। इस दौरान रोशन ने कट्टे की बट से हमला किया, जबकि अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। जाते समय आरोपी जान से मारने और जातिसूचक शब्द कहकर धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि इसी रंजिश में पांच अगस्त की रात करीब तीन बजे रोशन अपने एक साथी के साथ उसके घर पहुंचा। उस समय उसके पिता बाबू घर के बाहर सो रहे थे। आरोप है कि दोनों ने लोहे की कीलों जड़े डंडे से उनके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बाबू के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, गाल फट गया, दांत टूट गए तथा हाथ और कमर में भी चोटें लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी रोशन तथा एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed