फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A factory fire in Meerut and, fire department are on the spot

मेरठ: भाजपा नेता की फैक्टरी में लगी भीषण आग, हुआ आठ लाख का नुकसान

Mon, 11 Mar 2019 04:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
A factory fire in Meerut and, fire department are on the spot
फैक्टरी में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके में मूर्ति बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग के बीच धमाके होने के कारण पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। करीब आठ लाख रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है।

विज्ञापन


प्रह्लादनगर में भाजपा नेता संजय नारंग का मकान है। वह दृष्टि हैंडीक्राफ्ट के नाम से एक फर्म चलाते हैं। उन्होंने मकान के प्रथम और द्वितीय तल पर पॉलीरेजन से मूर्तियां बनाने की फैक्टरी चला रखी है। सोमवार दोपहर फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। इसकी सूचना पाकर लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आग भड़कने के दौरान धमाके भी हो रहे थे। इसको देखते हुए पुलिस ने दोनों ओर का रास्ता बंद करा दिया। संजय नारंग और उनके पड़ोसी कृष्ण कुमार समेत कई लोगों के मकान खाली करा लिए। इस दौरान संजय नारंग के मकान की एक दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। कुछ ही देर में दमकल अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा भी आ गए। जब तक आग बुझाई गई, तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।

विज्ञापन

पॉलीरेजन से आग हुई विक्राल
फैक्टरी में काफी संख्या में तैयार और अधबनी मूर्तियां रखी थीं। यह मूर्तियां पॉलीरेजन नाम के मैटीरियल से बनाई जाती हैं, जो कि ज्वलनशील होता है। इसके अलावा केमिकल भी रखा था, जिससे आग एकदम भड़क गई।

देरी से पहुंची गाड़ियां
आग लगने की सूचना के आधा घंटा बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट नजीर अली खान ने अपनी जीप भेजकर फायर ब्रिगेड के लिए रास्ता खाली कराया।

फैक्टरी को लेकर लोगों में दिखा गुस्सा
प्रह्लादनगर रिहायशी इलाका है। यहां फैक्टरी के संचालन से लोग परेशान दिखे। लोगों ने बताया कि यहां आसपास तीन फैक्टरी संचालित हैं, जो कि अवैध हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन इन फैक्टरियों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई पुलिस-प्रशासन ने नहीं की है। वहीं पुलिस भी संजय नारंग की फैक्टरी को गोदाम बताने पर तुली हुई थी।

वर्जन
आग से आठ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। - अजय कुमार शर्मा, चीफ फायर ऑफिसर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed