फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A dumper loaded with soil hit a bike, an old man died

मिट्टी लदे डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत

Sat, 12 Jul 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A dumper loaded with soil hit a bike, an old man died
दौराला। सरधना रोड पर मछरी गांव के पास अलीपुर निवासी राज ढाका की बाइक में मिट्टी से लदे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठे राज के दादा रंजीत (70) की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से भाग रहे चालक को सुबह की सैर निकले युवाओं ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

गांव अलीपुर निवासी रंजीत के दो पुत्र हैं। एक पुत्र उनके साथ खेती करता है और दूसरा बाहर रहकर नौकरी कर रहा है। बृहस्पतिवार को रंजीत व पोता राज बाइक पर सवार होकर किसी काम से दौराला गए थे। लौटने के दौरान मिट्टी से लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राज कच्चे में जा गिरा और रंजीत सड़क की ओर गिरे। रंजीत के ऊपर डंपर का पहिया उतर गया। इस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक डंपर के नीचे फंस गई।
विज्ञापन

चालक भागने के दौरान बाइक को 200 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। राज ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी। वृद्ध की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में मातम पसर गया। थाने पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध रूप से क्षेत्र में मिट्टी का खनन हो रहा है। परंतु, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मिट्टी से लदे डंपर के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed