{"_id":"69cea080310bd9db940db3a5","slug":"a-deadly-attack-on-a-family-after-entering-their-house-in-nahli-meerut-news-c-73-1-mct1008-106811-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाहली में घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाहली में घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
सरधना। गांव नाहली में संघर्ष के दौरान घायल हुआ युवक। संवाद
- हमले में महिला समेत कई लोग घायल, सीएचसी में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव नाहली निवासी आमिर पुत्र कामिल के परिवार पर गांव निवासी आरोपियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
आमिर ने तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे वह अपने घर पर बैठा था। इसी बीच गांव निवासी आरोपी लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के मुकीम, नदीम, ताजिम और मोहसिन बीच-बचाव में आए तो आरोपियों ने उन पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मुकीम को गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर गिर गया। ताजिम की पत्नी सहित अन्य लोगों को भी चोटें आई।
आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर में जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।