{"_id":"694d81225b3f1f3dec0b239b","slug":"a-conspiracy-of-robbery-was-hatched-to-mislead-the-police-meerut-news-c-73-1-mct1008-105878-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस को गुमराह करने के लिए रची थी लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस को गुमराह करने के लिए रची थी लूट की साजिश
विज्ञापन
किराना स्टोर से 15 हजार रुपये का राशन खरीदा था उधार
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी नेत्रपाल के बेटे सचिन के साथ बुधवार को हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार आर्थिक लेनदेन को लेकर फर्जी लूट की घटना का षडयंत्र रचा गया था।
बुधवार को भूनी चौराहे से आगे सचिन ने कुछ अज्ञात लोगों पर बाइक व पांच हजार रुपये की नकदी लूटने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने विज्ञप्ति जार कर बताया कि सचिन द्वारा तीन-चार माह पहले अपने मित्रों की जिम्मेदारी पर सरधना के एक किराना स्टोर से 15 हजार रुपये का राशन उधार खरीदा था। अब दुकानदार लगातार सचिन से रुपये जमा करने की मांग कर रहा था।
सचिन ने अपने मित्रों के खाते में पांच हजार रुपये जमा कर दिए थे जबकि बाकी 10 हजार के लिए अपनी बाइक को गिरवी रख दिया था। पुलिस ने बताया कि अपने मित्रों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए सचिन ने लूट की साजिश रची। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि सभी तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है।