फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A consignment of mango is sent to Sweden from Saharanpur

यूपी के इस शहर से स्वीडन भेजी गई आम की एक खेप, जानें- आम की प्रजातियों के नाम

Wed, 22 May 2019 09:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 May 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
A consignment of mango is sent to Sweden from Saharanpur
सहारनपुर मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस - फोटो : अमर उजाला

आम निर्यात के लिए मशहूर सहारनपुर मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस में प्रोसेस कर मंगलवार को आम की एक खेप को स्वीडन के लिए रवाना कर दिया गया है। इसमें आंध्र प्रदेश से आई आम की अल्फांसो और केसर प्रजाति के साथ ही सैंपल के लिए दशहरी, राजापुरी और लंगड़ा आम का निर्यात किया गया है।

विज्ञापन

 
मंडी समिति परिसर में स्थित मैंगो पैक हाउस से प्रोसेस कर प्रतिवर्ष आम का निर्यात किया जाता है। यहां पर आम की धुलाई और ग्रेडिंग करने के बाद वैपर हीट ट्रीटमेंट से गुजारा जाता है। प्रोसेसिंग के बाद आम की पैकिंग करके विदेश भेज दिया जाता है। मैंगो पैक हाउस से प्रोसेस कर आम के अलावा हरी मिर्च और अरबी आदि सब्जियों का भी यहां से निर्यात किया गया है। पिछले वर्षों में मैंगो पैक हाउस से जापान, स्वीडन, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अमेरिका, यूएई, इटली, नेपाल, जर्मन, कोरिया, उज्बेकिस्तान आदि देशों में आम का निर्यात किया जा चुका है। विदेशों में अल्फांसो, केसर, दशहरी, चौसा, लंगड़ा, रामकेला आदि आम को खासा पसंद किया जाता है।  
विज्ञापन


मंडी समिति के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि मैंगो पैक हाउस से प्रोसेस कर मंगलवार को 1900 किलो आम को स्वीडन भेजा गया है। यह इस सीजन में आम का पहला निर्यात है। इसमें अल्फांसो, केसर शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दशहरी, लंगड़ा और राजापुरी आम को सैंपल के तौर पर भेजा गया है। इससे पहले यहां से तीन हजार किलो हरी मिर्च यूके भेजी जा चुकी है। निर्यातक ने आंध्र प्रदेश से लाकर यहां आम का प्रोसेस कराया है।

आम निर्यात करने पर मिलता है अनुदान
प्रदेश से आम का निर्यात करने पर निर्यातक को ब्रांड प्रमोशन और भाड़ा अनुदान दिया जाता है। नवाब ब्रांड से आम के निर्यात करने पर उत्पादक को छह रुपये प्रति किलो और निर्यातक को 10 रुपये प्रति किलो की दर से अनुदान दिया जाता है। हवाई या समुद्री मार्ग से आम को विदेश में भेजे जाने पर भाड़ा अनुदान 15 रुपये प्रति किलो और सड़क मार्ग से भेजे जाने पर 7.50 रुपये प्रति किलो  भी मिलता है।

मंगलवार को स्वीडन भेजा गया आम
प्रजाति----------------मात्रा
अल्फांसो------------333 किलो
केसर---------------1507 किलो
दशहरी--------------18 किलो
लंगड़ा---------------21 किलो
राजापुरी--------------21 किलो 
मैंगो पैक हाउस से आम के निर्यात की स्थिति

वर्ष----------------- मात्रा किलो में 
2014-15---------------121841
2015-16---------------306241
2016-17---------------311586
2017-18---------------352297
2018-19---------------361595

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed