फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A cloth merchant was duped of Rs 8.79 lakh in the name of online shopping

कपड़ा व्यापारी से ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर 8.79 लाख रुपये ठगे

Tue, 15 Apr 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A cloth merchant was duped of Rs 8.79 lakh in the name of online shopping
मेरठ। कपड़ा व्यापारी इरशाद अहमद से ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर 8.79 लाख रुपये ठग लिए गए। उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका कपड़ा उत्पादन का कारोबार है। ऑनलाइन कपड़ा बेचने के लिए उन्होंने इंडिया मार्ट पोर्टल पर पंजीकरण करा रखा है। इसके माध्यम से अप्रैल 2024 में उनके पास एक अनजान व्यक्ति ने कॉल की और कपड़ा खरीदने के बारे में बातचीत की। 20 अप्रैल 2024 से 13 मई 2024 तक करीब 10 बार ट्रांसपोर्ट के माध्यम से 10.48 लाख कीमत का माल खरीदा। आरोपी ने अब्दुल हक के नाम से जीएसटी पंजीकरण बताकर फर्जी तरीके से माल बरामद किया। एएच इंटरप्राइजेज के नाम से फर्जी पेमेंट स्लिप बनाकर उनके पास भेजी। अन्य खातों से आंशिक भुगतान कर आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। आरोपी ने उनके साथ 8.79 लाख रुपये की ठगी कर ली। बाद में पता चला कि आरोपी ताहिर सैफी का असली नाम आसिफ हुसैन है। वह दिल्ली के वेलकम क्षेत्र में रहता है। अपनी पत्नी के साथ मिलकर वह कई अन्य लोगों से भी ठगी कर चुका है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed