{"_id":"5e84d2028ebc3e77b10749f6","slug":"a-clerk-committed-suicide-by-hanging-himself-fearing-corona-in-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खौफ में फांसी के फंदे पर झूला क्लर्क, सुसाइड नोट में पत्नी के लिए लिखा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खौफ में फांसी के फंदे पर झूला क्लर्क, सुसाइड नोट में पत्नी के लिए लिखा...
Thu, 02 Apr 2020 01:16 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 Apr 2020 01:16 AM IST
सार
दुनिया भर में हाहाकार मचा रहे कोराना वायरस के खौफ से गन्ना विकास परिषद शेरमऊ के क्लर्क ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया भर में हाहाकार मचा रहे कोराना वायरस के खौफ से गन्ना विकास परिषद शेरमऊ के क्लर्क ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह कोराना वायरस के चलते दहशत में है और अपनी जान दे रहा है।
विज्ञापन
नकुड़ में बाईपास स्थित सत्संग भवन के पास गन्ना विकास परिषद शेरमऊ का कार्यालय है। बुधवार रात आठ बजे तक कार्यालय बंद नहीं हुआ था। पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र ने अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। कार्यालय में क्लर्क आदेश सैनी का शव फांसी के फंदे से लटका था। आदेश रामपुर मनिहारान थाने के गांव शेरपुर का रहने वाला था। मौके पर पहुंची नकुड़ कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतार कर जांच की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक संगीत सोम का बयान- देश में साजिश के तहत फैलाया जा रहा कोरोना आतंकवाद
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि मौके पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मैं कोरोना से बेहद डरा हुआ हूं और तनाव में हूं, अपनी जान दे रहा हूं, मेरा जितना भी पैसा है वह मेरी पत्नी को दे दिया जाए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/