{"_id":"5e84aa9c8ebc3e76ad6489ee","slug":"bjp-mla-sangeet-som-statement-corona-terrorism-is-being-spread-under-the-conspiracy-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक संगीत सोम का बयान- देश में साजिश के तहत फैलाया जा रहा कोरोना आतंकवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक संगीत सोम का बयान- देश में साजिश के तहत फैलाया जा रहा कोरोना आतंकवाद
Wed, 01 Apr 2020 08:22 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Apr 2020 08:22 PM IST
सार
भाजपा विधायक संगीत सोम ने एक टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में कहा कि देश में साजिश के तहत कोरोना आतंकवाद फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक संगीत सोम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहां एक तरफ विश्वभर में कोरोना वायरस फैल रहा है, वहीं देश में साजिश के साथ कोरोना आतंकवाद फैलाया जा रहा हैं। यह बयान सरधना विधायक ठा. संगीत सोम ने एक टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू के दौरान दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह कोरोना आतंकवाद देश में एक सोची समझी साजिश के साथ फैलाया जा रहा है। ऐसे लोगों पर आतंकवादी जैसी कार्रवाई होनी चाहिए जो कोरोना आतंकवाद को फैलाने में जुटे हुए हैं। अमेरिका सहित दूसरे देशों में कोरोना से लोग परेशान हैं। देश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन किया हुआ है। इसका पूरा देश पालन भी कर रहा है, लेकिन कुछ लोग अभी भी नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: पश्चिमी यूपी में सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक मिले 1403 जमाती, तीन हजार से ज्यादा क्वारंटीन
विज्ञापन
निजामुद्दीन की मरकज पर विधायक ने कहा कि जिस तरह से यहां लोग एकत्रित हुए और यहां बांग्लादेश और इंडोनेशिया के लोग मिल रहे हैं। ये लोग देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरकज के मौलाना पर दर्ज हुई रिपोर्ट सही है। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/