फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A child baby Arjun has died in accident of gas agency Vehicle in Parikshitgarh of Meerut

दर्दनाक: वाहन ने मासूम को कुचला... मां से छीन गया जिगर का टुकड़ा, अर्जुन की मौत से सदमे में परिवार

Thu, 29 Feb 2024 05:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Feb 2024 05:19 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के अहमद नगर बढ़ला में हुई मासूम बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। चार साल के मासूम बच्चे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
A child baby Arjun has died in accident of gas agency Vehicle in Parikshitgarh of Meerut
मासूम बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव अहमद नगर बढ़ला में घर के सामने खेल रहे अर्जुन (4) को तोहफापुर की गैस एजेंसी के वाहन ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और एजेंसी मालिक को मौके पर बुलाने के लिए डेढ़ घंटे हंगामा किया। 

विज्ञापन


गांव निवासी अशोक का बेटा अर्जुन घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान दोपहर डेढ़ बजे घरेलू गैस सिलिंडर लेकर जा रहे विनय भारत गैस एजेंसी, तोहफापुर के वाहन ने बच्चे को कुचल दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बच्चे को वाहन के नीचे से निकाला। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए पंचनामा भरते परिजन व ग्रामीण भड़क गए और आरोपी चालक व गैस मालिक को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। शव उठाने को लेकर पुलिस की परिजनों व ग्रामीणों से नोकझोंक हुई। पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर डेढ़ घंटे बाद बाद ग्रामीण शांत हुए।

यह भी पढ़ें: UP: जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट के भीतर गोलियों से किया था छलनी

विज्ञापन

अर्जुन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से मां सोनम, भाई नीतिक, तुषार के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

यह भी पढ़ें: पीड़िता मांगे न्याय: पत्नी की कीमत लगाई डेढ़ लाख, भरी पंचायत में पति ने सुना दिया ऐसा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed