Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A call for children to keep their distance from mobile phones

Meerut News: बच्चों से मोबाइल से दूरी बनाने का आह्वान

Thu, 05 Nov 2026 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
A call for children to keep their distance from mobile phones
महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना में वार्षिकोत्सव एवं सामवेद खंड पारायण महायज्ञ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना में वार्षिकोत्सव एवं सामवेद खंड पारायण महायज्ञ के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह के सत्र का शुभारंभ विधि-विधान से यज्ञ और वेदमंत्रों के सस्वर पाठ के साथ हुआ। यजमानों और श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं।
गुरुकुल महाविद्यालय लाक्षागृह के योगाचार्य अरविंद कुमार शास्त्री ने ब्रह्मा के रूप में महायज्ञ का संचालन किया और वेदपाठी भुवन चंद्र शास्त्री व गुरुकुल की आचार्याओं के वेदोच्चारण से पूरा परिसर वैदिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। सरधना विधायक अतुल प्रधान ने यज्ञ में आहुति दी और बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य बाबूराम धामा, प्रबंधक जोगेंद्र कुमार धामा और शूटिंग रेंज संचालक कपिल धामा ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मध्याह्न सत्र में युवा जागरूकता एवं भारतीय संस्कृति विषय पर आयोजित भजन एवं प्रवचन सभा हुई। रात्रि कालीन सत्र में हिन्दू सुधार सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें भजनोपदेशक सहदेव सिंह बेधड़क और महाशय गजराज सिंह की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि 6 नवम्बर को सुबह 10:30 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारे के साथ अनुष्ठान का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed