{"_id":"68f0f8c58c9ef173330460e4","slug":"a-burst-pipeline-on-kaland-road-disrupted-drinking-water-supply-restoring-it-after-repairs-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110091-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कालंद रोड पर फटी पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति ठप, मरम्मत के बाद बहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कालंद रोड पर फटी पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति ठप, मरम्मत के बाद बहाली
विज्ञापन
सरधना। कालंद रोड पर पाइप लाइन फटने से जल आपूर्ति हुई बाधित। संवाद
सरधना। कालंद रोड पर कृपाओं की माता अस्पताल के समीप स्थित टंकी की मुख्य पाइपलाइन फटने के कारण आसपास के कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति अचानक ठप हो गई। पानी न मिलने से नागरिकों में चिंता और असुविधा उत्पन्न हो गई।
नगर पालिका के अधिकारियों को पाइप लाइन फटने की सूचना मिली। जलापूर्ति प्रभारी विजय सोम ने बताया कि पाइपलाइन सीमेंट की बनी हुई थी और काफी समय से उसमें लीकेज था। शिकायत मिलने के बाद टीम ने क्षेत्र में खोदाई कर जांच की तो पाइपलाइन के फटने का पता चला। मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया और कई घंटों की मेहनत के बाद शाम तक पाइपलाइन ठीक कर दी गई। इसके बाद पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई।
नगर पालिका प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से इस दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि भविष्य में इस तरह की समस्या से बचने के लिए नियमित निरीक्षण और रखरखाव को और सख्ती से किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह किसी भी जल आपूर्ति से संबंधित समस्या की सूचना समय पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।