फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A brother carrying Holi's basket to his aunt's house died and four were injured

Meerut News: बुआ के घर होली की कोथली लेकर जा रहे भाई की मौत, चार घायल

Tue, 11 Mar 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
A brother carrying Holi's basket to his aunt's house died and four were injured
परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग ग्राम पूठी ईंट भट्ठा मोड़ पर सोमवार को बाइक सवार छोटा मवाना निवासी तीन सगे भाइयों की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे मेें एक भाई कुलदीप की मौत हो गई, जबकि दोन भाई और दूसरी बाइक सवार युवक और युवती घायल हो गए। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाए थे।
ग्राम छोटा मवाना निवासी सगे भाई कुलदीप (30), अर्जुन और कुशल बाइक पर सवार होकर सोमवार को परीक्षितगढ़ में बुआ के यहां होली के त्योहार पर कोथली देने जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार ईंट भट्ठा मोड़ के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अर्जुन, कुशल और दूसरी बाइक सवार फारूख व सलौनी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रही सरकारी एंबुलेंस को रोककर राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भिजवाया।
विज्ञापन

जहां से चिकित्सक ने फारुख और सलौनी को हालत गंभीर होने पर मेडिकल अस्पताल को रेफर कर दिया। कुलदीप की मौत की खबर लगने पर परिजन गमजमा हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी भेज दिया। होली पर्व की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। कुलदीप शादीशुदा था। उसकी मौत से पत्नी शिवानी, उसके दो वर्ष के बेटे जीवन, मां जगरोशनी के अलावा अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed