फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A boyfriend in Bijnor attacked his girlfriend

प्रेमिका की बेवफाई से नाराज प्रेमी ने खेला 'खूनी खेल', देखकर सब हैरान

Mon, 14 May 2018 03:35 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Mon, 14 May 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
A boyfriend in Bijnor attacked his girlfriend
फाइल फोटो

प्रेमिका की बेवफाई से नाराज प्रेमी ने, पति के साथ घूमने आई प्रेमिका को चाकू घोंप दिया। इसके बाद हमलावर प्रेमी ने खुद को भी चाकू मारकर लहूलुहान कर लिया। दोनों को इस हालत में देख सब हैरान रह गए।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में प्रेमिका की बेवफाई से नाराज प्रेमी ने, पति के साथ मेला घूमने आई प्रेमिका को चाकू घोंप दी। प्रेमिका पर हमलाकर प्रेमी ने खुद को भी चाकू मारकर लहूलुहान कर लिया। दोनों चित होकर गिर गए। घटना से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दोनों को नाजुक हालत में बाहर रेफर कर दिया गया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का निकाह करीब छह साल पहले मुरादाबाद के कांठ थाना में हुआ था। निकाह के पहले से ही युवती का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों निकाह कर एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे लेकिन परिजनों को यह मंजूर नहीं था। दोनों के प्रेम प्रसंग का फसाना जगजाहिर हो गया था। मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन दोनों की शादी एक-दूसरे से नहीं हो सकी। युवती के निकाह के बाद भी दोनों में प्रेम प्रसंग चलता रहा। निकाह के दौरान प्रेमिका ने प्रेमी के साथ रहने का वादा भी किया था। बीचबीच में भी वह साथ रहने का वादा करते रही, लेकिन बाद में वह वादाखिलाफी करने लगी। इससे प्रेमी अवसाद में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : बेटी ने प्रेमी से कराई पिता की हत्या, रची थी ये खतरनाक साजिश

A boyfriend in Bijnor attacked his girlfriend
फाइल फोटो

वहीं शनिवार रात प्रेमिका अपने मायके में मेला देखने के लिए पति के साथ आई हुई थी। प्रेमिका अपने पति के साथ मेला देखकर रात में घर लौट रही थी। इसकी सूचना उसके प्रेमी को मिल चुकी थी। वह जटपुरा स्थित सोमती देवी कालेज के पास घात लगाए बैठा था। उसे अपनी ओर आता देख प्रेमी ने पति के साथ आ रही प्रेमिका को पकड़ लिया और चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। प्रेमिका पर हमले के बाद प्रेमी ने खुद को भी चाकू से वार कर लहूलुहान कर लिया। वारदात से मेला देखकर वापस हो रहे लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बाहर रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

उधर, कोतवाल राजेश सोलंकी का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed