फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A boy has sexual assault attacked on the girl in muzaffarnagar city

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Aug 2019 10:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Aug 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
A boy has sexual assault attacked on the girl in muzaffarnagar city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

मुजफ्फरनगर जनपद में एक छात्रा को शादी का झांसा देकर मुरादाबाद के युवक ने शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी के भाई ने भी घर आकर उससे दुष्कर्म किया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती सरकुलर रोड स्थित एक कॉलेज की छात्रा है। पीड़िता का कहना है कि करीब दो साल पूर्व वह किसी काम से मेरठ गई थी, जहां उसकी मुलाकात मुरादाबाद जनपद के गांव गढ़ी निवासी फिरोज पुत्र रईस से हुई, जिसने छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया। बाद में युवक का छात्रा के घर भी आना-जाना शुरू कर हो गया। शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बच्चा चोरी के शक में महिला पर हमला, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, गत पांच फरवरी को फिरोज अपने भाई शाहनवाज के साथ उनके घर आया। रात में शाहनवाज ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर उसकी मोबाइल से अश्लील क्लिप बनाने की जानकारी देते हुए उसे वायरल कर देने की धमकी दी। 

इसके बाद छात्रा ने शादी करने का दबाव डाला तो दो जुलाई को फिरोज व शाहनवाज अपने भाई आमिर व मां सलमा के साथ घर आया। छात्रा के साथ मारपीट की और सोने की चेन भी तोड़ ली। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed