फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attacked on a woman of suspicion of child theft in Meerut of Uttar Pradesh

बच्चा चोरी के शक में महिला पर हमला, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा

Wed, 28 Aug 2019 01:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Attacked on a woman of suspicion of child theft in Meerut of Uttar Pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मंगलवार को तीन बच्चे चोरी होने का शोर मचाते हुए एक महिला पर हमला बोल दिया गया। महिला को एक मकान में बंधक बना लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस से भीड़ ने हाथापाई कर दी। सीओ कोतवाली कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने बताया कि बच्चे बरामद हो गए हैं।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के श्यामनगर में एक अधिवक्ता के मुंशी शकील के घर पर उनकी मां मां खुस्नुब और सात साल का बेटा साहिन मौजूद थे। आरोप है कि रूबीना नाम की एक महिला वहां पहुंची और बुजुर्ग महिला खुस्नुब को कमरे में बंधक बना लिया। आरोपी महिला घर में लूटपाट कर साहिन को जबरन ले जाने लगी। खुस्नुब के शोर मचाने पर महिला वहां से भाग निकली। लेकिन लोगों ने इसे तारापुरी में तीन बच्चे चोरी होने का शोर मचाकर पकड़ लिया। भीड़ ने महिला की पिटाई करनी शुरू कर दी। अख्तर नाम के युवक ने महिला को बचाने का प्रयास किया। उसको भी भीड़ ने पीटा। महिला को एक मकान में बंधक बना लिया गया। तीन बच्चों के गायब होने की जानकारी लगने पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सूचना पर लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन भीड़ ने पुलिस से भी हाथापाई कर दी। भीड़ बार-बार महिला से पूछ रही थी कि बताओ बच्चे कहां गायब किए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीड़ हिंसा में आठ आरोपी गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोले- साहब छोड़ दो, अब किसी को नहीं पीटेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं माहौल खराब होने की जानकारी पाकर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर रघुराज सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस का कहना है कि तीनों बच्चों खुद ही गए थे। जो कि बाद में लौट आए।

महिला की जान लेना चाहती थी भीड़
तीन बच्चे चोरी करने का शोर मचाकर भीड़ आरोपी महिला की जान लेना चाहती थी। पुलिस भीड़ को समझाने लगी। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी जिसको लेकर खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। महिला खुद को बेकसूर बताती रही। लेकिन कोई भी उसकी सुनने को तैयार नहीं था। लोग शोर मचा रहे थे कि बच्चे इसी महिला ने चोरी किए हैं। 

यह भी पढ़ें: यूपी: भीड़ का निशाना बन रहे बेकसूर, बागपत में बच्चा चोरी के शक में चार को पीटा, पुलिस ने बचाया

माइक से ऐलान, अफवाहों पर न दें ध्यान 
तीनों बच्चों की बरामदगी के बाद पुलिस ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में माइक से ऐलान किया। कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। बच्चों चोरी होने की अफवाह उड़ाई जा रही हैं। किसी ने सोशल साइट पर इसको वायरल करने या उन्माद फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। कोई शिकायत हो तो सीधे पुलिस से बताएं। भीड़ जमा करने की जरूरत नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed