फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A boy bathing in the rain slipped, fell into a pond, and drowned.

Meerut News: बारिश में नहा रहा बालक पैर फिसलकर तालाब में गिरकर डूबा

Sat, 25 Jul 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
A boy bathing in the rain slipped, fell into a pond, and drowned.
- मुंडाली के रछौती गांव में हुआ हादसा, देर रात तक गोताखोर तलाश में जुटे रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा (मेरठ )। थाना मुंडाली के क्षेत्र के गांव रछौती में शनिवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश के दौरान 12 वर्षीय फैजान दोस्तों के साथ बारिश में नहाते हुए तालाब के पास पहुंच गया। पैर फिसलने के कारण तालाब में गिर कर डूबा गया। सूचना पर मुंडाली थाना पुलिस व सीओ किठौर मौके पर पहुंची। देर रात तक गोताखोरों की टीम बालक की तलाश में लगी थी।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव रछौती में शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे के कतेज बारिश हुई। इसी दौरान अनीश का बेटा फैजान (12) अपने दोस्तों के साथ बारिश में नहाने घर से निकल गया। वह गांव के तालाब पर पहुंचकर तालाब किनारे दोस्त नहाने लगे। इसी दौरान अचानक फैजान का पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। जिस पर बारिश में नहा रहे अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक फैजान तालाब की गहरे पानी में समा चुका था।
विज्ञापन

मौके पर फैजान के परिजन भी पहुंच गए और ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ से तालाब के अंदर फैजान की तलाश शुरू की। देर शाम तक फैजान का कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर मुंडाली थानाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, सीओ किठौर सौम्या अस्थाना, नायब तहसीलदार निरंकार सिंह, माछरा बीडीओ अजय कुमार, लेखपाल आदि प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फैजान के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि गोताखोरों की टीम को बुलाया है। देर रात तक तालाब में बच्चे की तलाश जारी है। पीड़ित परिवार की हर तरीके से मदद -की जाएगी।

-------------
नौ भाई-बहनों में सबसे छोटा है फैजान
फैजान के पिता अनीस ने रोते हुए बताया कि वह एक किसान है और खेती-बाड़ी करके अपने परिवार को पाल रहे हैं। नौ बहन भाइयों में फैजान उनका सबसे छोटा बच्चा था और उन्होंने कहा कि वह अब से पहले भी इस तरह बारिश में नहाते हुए गांव में निकल जाया करता था।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed