{"_id":"5ed011428ebc3e9042045c60","slug":"a-biker-died-in-road-accident-and-his-friend-injured-sardana-news-mrt4838162176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी हो गया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी हो गया घायल
विज्ञापन
सरधना। सलावा चौकी के पास बुुधवार शाम कार की टक्कर से घायल हुए दो बाइक सवार युवकों में से एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कैली गांव निवासी 25 वर्षीय हासिम पुत्र आसिफ गांव के सलमान के साथ बुधवार शाम सरधना की ओर से गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से होते हुए घर लौट रहा था। कपसाड़ गांव से आगे सलावा चौकी की तरफ को चलने पर खतौली की तरफ से आई कार ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बृहस्पतिवार को हासिम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हासिम के पिता आसिफ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं घायल सलमान का उपचार जारी है।
वाहन की टक्कर से राहगीर घायल
रोहटा। भोला-सतवाई मार्ग पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर घायल हो गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने सड़क किनारे घायल को पड़ा देख सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया की मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जेब में मिले डीएल के आधार पर युवक की पहचान बृजेश कुमार पुत्र जयकरण निवासी जयपुर हुई। बेहोश के चलते पुलिस ज्यादा जानकारी नहीं जुटा सकी है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक घायल सेवानिवृत्त फौजी है वर्तमान में बैंक में गार्ड की नौकरी करता है।