फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A baby killed by dogs in saharanpur at Uttar Pradesh

मां के पास सो रहे मासूम को उठा ले गए कुत्ते, नोंच-नोंचकर मार डाला, मंजर देख कांप उठे लोग

Tue, 25 Jun 2019 09:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
A baby killed by dogs in saharanpur at Uttar Pradesh
विलाप करती महिलाएं और ऊपर बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के दयालपुर गांव में घर के आंगन में मां के साथ सो रहे तीन महीने के बच्चे को कुत्ते उठा ले गए। काफी तलाशने के बाद बच्चे का शव गांव के पास ही गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। कुत्तों ने बच्चे का सिर खा लिया था। मौके का मंजर देख कर हर कोई कांप गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


कोतवाली बेहट क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी रजनीश का तीन महीने का बेटा अभिमन्यु अपनी मां ललिता के साथ आंगन में सो रहा था। मंगलवार को अभिमन्यु को कुत्ते उठाकर ले गए। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। अभिमन्यु को उठाकर ले जा रहे कुत्तों को देखकर रजनीश ने अपने परिजनों के साथ शोर मचाया और पीछा किया। काफी तलाशने के बाद अभिमन्यु का शत-विक्षत शव ग्राम प्रधान दीपक सैनी के खेत में पड़ा मिला। अभिमन्यु का सिर व शरीर के अन्य अंगों को कुत्ते नोच कर खा चुके थे। मासूम बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मां ललिता और पिता रजनीश अपने बेटे का आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख सके। बेटे के बिना सिर के शव को देखकर ललित तो बार-बार बेहोश हुई जा रही थी। बाद में बच्चे का शव दफना दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम युगराज सिंह, राजस्व विभाग एवं वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित परिवार के लोगों से भी बातचीत की गई। ग्राम प्रधान दीपक सैनी ने बताया कि उनके गांव में कुत्तों का झुंड राह चलते लोगों पर हमले कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed