फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   23 लाख के स्टेडियम का उद्घाटन

23 लाख के स्टेडियम का उद्घाटन

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सरधना। ईकड़ी गांव में आयोजित स्व. सत्यपाल पहलवान स्मृति दंगल के शुभारंभ के साथ ही 23 लाख की लागत से बने स्टेडियम का उद्घाटन करने रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह पहुंचे। इसके पहले रालोद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नानू गंगनहर पर उनका स्वागत किया। अपनी निधि से तैयार कराए गए स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद अजित सिंह ने कार्यकर्ताओं और जनता से भी बात की।
विज्ञापन

चौधरी अजित सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे ईकड़ी पहुंचे। ग्राम प्रधान के यहां कुछ देर रुकने के बाद स्टेडियम पहुंचे। यहां मनवीर करनावल ने स्व. चौधरी चरणसिंह की याद में एक रागिनी प्रस्तुत की। चौधरी अजित सिंह ने दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली आशु त्यागी का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट की तरह ही कुस्ती और कबड्डी को भी महत्व देने की बात कही। अंत में उन्होंने गन्ना भुगतान को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ त्यागी समाज के लोगों को रालोद से जुड़ने का आह्वान किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अब्दुल वहीद कुरैशी और संचालन जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह व अखिलेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

पाकिस्तान को सख्त जवाब देने की जरूरत
लगातार बढ़ रहे आतंकवादी हमलों और रुड़की में संगीत सोम की सभा के पास हुए ब्लास्ट से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सख्त जवाब देने की जरूरत हैं। वहीं खाप पंचायतों का समर्थन करते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई चीज नहीं होती। लेकिन यदि समाज में अच्छी पहल होती है, तो उसका समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के लिए अजित सिंह को दिए 11 लाख
कार्यक्रम में आए चौधरी अजित सिंह को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कार्यालय निर्माण को 11 लाख रुपये भेंट किए। इसमें अनिल कुमार, मुकेश और लोकश ने दो लाख रुपये दिए। सोबीर सिंह, संजय, बिट्टू और सरदार ने छबड़िया गांव की तरफ से दो लाख रुपये भेंट किए। भोपाल गुर्जर ने पांचली गांव की तरफ से एक लाख रुपये, रणवीर दहिया ने रोहटा की तरफ से दो लाख रुपये, चौधरी सुखबीर सिंह डालमपुर ने एक लाख रुपये और ग्राम प्रधान ईकड़ी ने गांव की तरफ से 51 हजार रुपये व राकेश कुमार निवासी कक्केपुर ने 21 हजार रुपये दिए। पाली के सुभाष सोम ने एक लाख रुपये व ठाकुर समाज की तरफ से श्यामसिंह हर्रा व रणवीर ठेकेदार ठेकेदार महेंद्र जसड़ ने एक लाख रुपये दिए। अन्य कार्यकर्ताओं ने भी धनराशि भेंट की। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, पश्चिमी यूपी के संगठन महासचिव प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, राजेन्द्र चिकारा, अरुण सोम, सोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

फिर दिखी रालोद के मंच पर अनुशासनहीनता
मेरठ। चार दिसंबर को पार्टी की वर्कशाप में अनुशासन का परिचय देने और राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के अनुशासन का पाठ पढ़ाने के बाद भी रविवार को पार्टी मंच पर अनुशासनहीनता दिखी। कुछ नेताओं ने बिना बुलाए ही मंच कब्जा लिया और चौधरी अजित सिंह के साथ फोटो खिंचाने के लिए कई तो अखाड़े तक पहुंच गए। अराजकता का आलम यह रहा कि पार्टी के वेस्ट यूपी संगठन महासचिव डॉ. राजकुमार सांगवान को भी मंच पर नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed