Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दीक्षांत के लिए लोहनी बनाए गए रजिस्ट्रार

दीक्षांत के लिए लोहनी बनाए गए रजिस्ट्रार

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू के कुलपति विक्रम चंद्र गोयल ने हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. एनसी लोहनी को रजिस्ट्रार नियुक्ति किया है। दीक्षांत समारोह की तैयारी के मद्देनजर रजिस्ट्रार का कार्यभार बदल गया है। रजिस्ट्रार पद को लेकर चल रही लड़ाई अभी भी जस की तस है। मनोज सिंह रजिस्ट्रार ऑफिस आकर काम कर रहे हैं। उन्हें दीक्षांत समारोह का न्यौता नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

छह दिसंबर को दीक्षांत समारोह है। समारोह से दो दिन पहले यह बड़ा बदलाव किया गया है। मनोज चौहान को रिलीव करने के बाद कुलपति ने डिप्टी रजिस्ट्रार प्रभाष द्विवेदी को रजिस्ट्रार नियुक्ति किया था। उनके छुट्टी पर जाने के बाद डॉ. देवराज सिंह को कार्यभार दिया गया। कुलपति का कहना है कि मनोज सिंह रजिस्ट्रार नहीं हैं। उन्हें दीक्षांत समारोह के लिए न्यौता नहीं दिया गया है। साथ ही सलाह दी कि उन्हें समारोह में शामिल नहीं होना चाहिए। बिना न्यौते के किसी की भी एंट्री नहीं होगी।
विज्ञापन


पिस रहे कर्मचारी
कुलपति और रजिस्ट्रार की विवाद में कर्मचारी पिस रहे हैं। रजिस्ट्रार ऑफिस से फोन आते ही कर्मचारी टेंशन में आ जाते हैं। किस अधिकारी की सुने और किस की न सुने, इस उलझन में हैं। समारोह के नजदीक विवाद शांत नहीं होने से परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने ली परेड
कैंपस में रिहर्सल शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को कुलपति ने एनसीसी कैडेट्स की ड्रेस में परेड ली। परेड कमांडर की जिम्मेदारी 70 यूपी बटालियन के विक्रांत चौधरी को मिली है। विक्रांत रिपब्लिक परेड में हिस्सा ले चुके हैं। 10 दिन से डॉ. अवधेश कुमार के निर्देशन में कैडेट रिहर्सल कर रहे हैं।

300 डिग्री बंटी गईं
बृहस्पतिवार को करीब 300 छात्र-छात्राओं ने डिग्री ली। दीक्षांत में गाउन की व्यवस्था एजूकेशन डिपार्टमेंट में की गई है। वहां से किराए पर गाउन ले सकते हैं। शुक्रवार को भी डिग्री मिलेंगी। उधर, पीएचडी करने वाले छात्रों के लिए पास और निमंत्रण की व्यवस्था अभी नहीं की गई है, जबकि समारोह में उन्हें भी बुलाया गया है।


दो घंटे रहेंगे कुलाधिपति
विवि कैंपस में कुलाधिपति रामनाईक करीब दो घंटे रहेंगे। साढ़े ग्यारह बजे वह विवि पहुंचेंगे। 12 से दो बजे तक दीक्षांत समारोह चलेगा। समारोह में 138 मेडल दिए जाने हैं। 16 मेडल पिछले साल के दिए जाएंगे। एंट्री पास और निमंत्रण पत्र के माध्यम से होगी। प्रेस प्रवक्ता डॉ. पीके शर्मा के मुताबिक सुबह आठ से 11 बजे तक एंट्री होगी। वाहन वे ही अंदर आएंगे जिन पर व्हीकल पास लगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed