फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   त्यागी हॉस्टल बना ‘जंग’ का मैदान

त्यागी हॉस्टल बना ‘जंग’ का मैदान

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। त्यागी हॉस्टल में वार्डन और छात्रों के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वार्डन की कुर्सी को लेकर दोनों पक्षों में तनाव है। वार्डन ने बुधवार को आरोप लगाया कि दो युवकों ने उस पर और उसके दोस्त पर हमला किया है। इस पर पुलिस ने एक नामजद छात्र समेत दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वर्चस्व की इस लड़ाई में पुलिस एक छात्र को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

वेस्टर्न रोड स्थित त्यागी हॉस्टल में वार्डन की कुर्सी को लेकर एक सप्ताह से विवाद है। हॉस्टल में अधिवक्ता सर्वेश कुमार शर्मा वार्डन है। सोमवार को पांच छात्रों ने वार्डन से मारपीट कर लूटपाट कर ली थी। इसमें छात्र मयंक त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मयंक को जेल भेजने से दूसरे पक्ष में जबरदस्त आक्रोश है। बुधवार के वार्डन सर्वेश शर्मा अपने दोस्त तरुण कौशिक के साथ हॉस्टल के गेट पर खडे़ थे, तभी दूसरे पक्ष ने दोनों पर हमला कर दिया। जानकारी पर लालकुर्ती थाने की पुलिस पहुंची। वार्डन ने अंकित त्यागी निवासी गांव महादेव सरधना समेत दो युवकों के खिलाफ केस कराया। एसओ लालकुर्ती विजय कुमार सिंह ने बताया कि वार्डन की सूचना पर पुलिस हॉस्टल गई थी। हमला हुआ या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। दोनों पक्षों में विवाद है।
विज्ञापन

वार्डन के खिलाफ भी केस:
वार्डन सर्वेश शर्मा और छात्रों में सोमवार को हुई मारपीट का मामला गरमाने लगा है। तत्कालीन वार्डन महेंद्र सिंह त्यागी की तहरीर पर मंगलवार रात पुलिस ने वार्डन सर्वेश शर्मा उनके साथी दुरविंद्र एडवोकेट समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवे की धाराओं में केस दर्ज किया। एएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि जिन धाराओं में सर्वेश शर्मा के खिलाफ केस हुआ है, उसमें गिरफ्तारी संभव है। जांच के बाद नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने किया हंगामा:
आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी और वार्डन की सुरक्षा की मांग करते बुधवार दोपहर कचहरी के अधिवक्ताओं ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि वार्डन को हटाने के चक्कर में दूसरा पक्ष बेवजह विवाद खड़ा करना चाहता है। हॉस्टल में सुरक्षा मुहैया कराने की जरूरत है। इस दौरान सरताज एडवोकेट समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे। एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग ने सुरक्षा मुहैया करने का आश्वासन दिया है।

हॉस्टल में फायरिंग की अफवाह:
बुधवार देर शाम हॉस्टल में फायरिंग की अफवाह से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। लालकुर्ती, सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वार्डन सर्वेश शर्मा ने बताया कि दो युवकों ने हमला किया है, लेकिन फायरिंग की सूचना फर्जी है। साजिश के तहत हॉस्टल को बदनाम करना बताया। सोमवार को वार्डन और छात्रों के बीच मारपीट के दौरान पुलिस से दोनों पक्षों की धक्कामुक्की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed