{"_id":"52-78165","slug":"Meerut-78165-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के आरएम ऑफिस पर युवकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के आरएम ऑफिस पर युवकों का हंगामा
Meerut
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। रोडवेज में संविदा परिचालक की भर्ती के लिए गए युवकों ने लौटाए जाने पर आरएम ऑफिस में हंगामा कर दिया। रोडवेज ने इमरजेंसी के लिए 200 संविदा परिचालकों का पैनल तैयार रखने के लिए सोमवार से आवेदन मांगे थे। मंगलवार को पहुंचे आवेदकों को बताया गया कि सोमवार को ही 300 से ज्यादा आवेदन आ गए थे। इसके चलते अब आवेदन नहीं लिए जाएंगे। इस पर युवकों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि आए आवेदनों में से ही योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
एमडी से मिला रोडवेज कर्मचारी संघ
रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री राजीव त्यागी ने बताया कि मंगलवार को संघ नेताओं की मुलाकात एमडी मुकेश मेश्राम से हुई। वार्ता के बाद दीवाली पर 5 हजार रुपये एडवांस देने और 21 अक्तूबर को तनख्वाह देने पर सहमति बनी है। इसके अलावा दीवाली पर कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि की भी घोषणा होनी है।