फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धार्मिक स्थल में फेंका मांस, तनाव

धार्मिक स्थल में फेंका मांस, तनाव

Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ रोड पर धार्मिक स्थल में तीन युवकों ने कागजों में लिपटा हुआ मांस फेंक दिया। लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पिटाई कर दी। जमकर हंगामा हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। तीनों युवकों को खरखौदा थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब पौने दस बजे की है। 44वीं पीएसी वाहिनी बटालियन के सामने जुबैदा मस्जिद एवं मदरसा है। मदरसे के पिछले हिस्से की दीवार से चढ़कर तीन युवकों ने कागज में लिपटा मांस फेंका, जो पूरे बरामदे में फैल गया। इस दौरान काफी लोग वहां मौजूद थे, जिन्होंने शोर मचाया। इसके बाद तीनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की गई। प्रधानाचार्य कारी शफीकुर्रहमान, कारी मौहम्मद अफ्फान, कारी मोहम्मद आरिफ, मुफ्ती अकील अहमद, शाह हुसैन, मास्टर मोहम्मद मुर्तजा आदि मौके पर पहुंचे और घटना पर रोष जताया। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद सीओ किठौर श्वेताभ पांडे और एसडीएम के अलावा खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों युवकों को पकड़ कर थाने भिजवा दिया। आरोपी युवक खरखौदा क्षेत्र के गांव कोल के रहने वाले बताए गए हैं। सीओ किठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तनाव की कोई बात नहीं है। वहीं, खुफिया विभाग की टीम ने भी रात में मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

तनाव के चलते पुलिस कर दी गई अलर्ट
धार्मिक स्थल पर मांस फेंकने की घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। इसके चलते शास्त्रीनगर एल ब्लॉक, हापुड़ अड्डा पर पुलिस अलर्ट कर दी गई। वहीं, दो पुलिसकर्मी जुबैदा मस्जिद पर तैनात कर दिए गए। देर रात तक पुलिस चौराहों पर तैनात रही। हालांकि बाद में इन सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed