{"_id":"52-75284","slug":"Meerut-75284-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती को लेकर उबले भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती को लेकर उबले भाजपाई
Meerut
Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बिजली कटौती को लेकर भाजपाइयों ने बुधवार को एमडी आफिस से लेकर मुख्य अभियंता आफिस तक का घेराव किया। घंटों चले घ्ाेराव के बाद भाजपाइयों ने 16 अगस्त तक स्थिति नहीं सुधरने पर 17 अगस्त को धरना देने की चेतावनी दी है।
बुधवार दोपहर करीब बारह बजे कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता आफिस पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बेतहाशा बिजली कटौती को लेेकर मुख्य अभियंता केएम मित्तल के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि बिजली कटौती से पूरे शहर में त्राहिमाम मचा हुआ है और अधिकारी एसी में मौज काट रहे हैं। विधायक ने इस बाबत मांग पत्र भी सौंपा। इसमें शेड्यूल अनुसार शहर को 20 घंटे बिजली देने, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, चोरी की संभावना पर उतारे जाने वाले मीटरों को लैब में ना ले जाकर मौके पर ही खोलकर चेक करने, 1 से 4 किलोवाट तक के कनेक्शन दो दिन में दिए जाने समेत कई मांग की। मुख्य अभियंता ने सभी मांगों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सरदार दलजीत सिंह, राकेश माहेश्वरी, सुनील शर्मा, जयबीर राणा, नीरज मित्तल, राजीव माहेश्वरी, प्रवेश त्यागी, अनिल, सभासद ऋषिपाल, संजू मलिक, अमन गुप्ता, डॉ. सतीश, महेश सिंघल आदि मौजूद रहे।
एमडी आफिस पर मटके फोड़े
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पीवीवीएनएल एमडी आफिस पर पहुंचे और वहां मटके फोड़े। इसके बाद शारदा कार्यकर्ताओं के साथ निदेशक तकनीकी और निदेशक वित्त सहित अन्य अधिकारियों से मिले। शारदा ने कहा कि एमडी के ट्रेनिंग पर जाने के बाद से पीवीवीएनएल को नया एमडी नहीं मिल पाया है। कंपनी के रामपुर, संभल, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर सहित अन्य जिलों को छोड़कर बाकी 10 जिलों में बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच प्रकोष्ठ ने 11 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। इसमें जर्जर लाइनों को बदलने, बिजलीघराें की क्षमता बढ़ाने, नए बिजलीघर बनाने, कनेक्शन लेने पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद होने आैर जनमाष्टमी पर 24 घंटे बिजली देने आदि मांग की गई। इस मौके पर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप रायजादा, रजनीश कौशल, सीमा अग्रवाल, हरीश भोला, नीरज त्यागी, सुभाष वर्मा, राकेश गाेयल, योगेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता, मनोज मित्तल, जितेंद्र शर्मा, सतीश अरोड़ा, अभिषेक अग्रवाल, अंशुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।