फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आपस में भिड़े बसपाई, पिस्टल निकलीं

आपस में भिड़े बसपाई, पिस्टल निकलीं

Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। लोकसभा चुनाव में करारी हार से बौखलाए बसपा कार्यकर्ता अब आपस में ही भिड़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को पश्चिमी उप्र की बैठक में एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए बसपाइयों ने पिस्टल निकाल ली और जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

मेरठ के फूलबाग कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी, जोन कोआर्डिनेटर अतर सिंह राव, रणवीर कश्यप आदि मंडल के सभी छह जिलों की मीटिंग ले रहे थे। मीटिंग समाप्त हो ही रही थी कि अचानक विरोध शुरू हो गया। उस समय नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अतर सिंह राव, रणवीर कश्यप आदि कार्यालय के अंदर थे और गेट पर हंगामा हो गया। गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद जिलाध्यक्ष रामप्रसाद प्रधान पर निशाना साधा। कहा कि लंबे समय से जमे प्रधान को अब हटाया जाए। इसी बीच बुलंदशहर के कार्यकर्ता भी एक-दूसरे को हार का जिम्मेदार बताते हुए आपस में भिड़ गए। चुनाव में पैसा हजम करने के आरोप लगाए गए। कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई और पिस्टल निकल आईं।
विज्ञापन

बुलंदशहर के लोकसभा संयोजक एवं प्रत्याशी रहे प्रदीप जाटव ने वहीं के कार्यकर्ता राकेश गौड़ पर पिस्टल निकालने का आरोप लगाया तो यही आरोप राकेश गौड़ ने प्रदीप पर मढ़ दिया। अन्य कार्यकर्ताओं ने बमुश्किल मामले को शांत कराया और पिस्टलें छीन लीं। हालांकि बाद में पिस्टलें लौटा दी गईं। इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सुप्रीमो मायावती को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- यह साजिश थी। जानबूझकर पार्टी और मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई। इस बाबत मैं पार्टी पदाधिकारियों से शिकायत करूंगा।
- प्रदीप जाटव लोकसभा कन्वीनर, बुलंदशहर

- हम भीतर थे। बैठक खत्म हो गई थी और गेट पर यह घटना हुई। सारी जानकारी आ गई है। वेस्ट यूपी प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी और मैं प्रदीप जाटव, राकेश गौड़ आदि के खिलाफ बसपा सुप्रीमो को रिपोर्ट भेज रहे हैं। यह तो पूरी तरह अनुशासनहीनता हुई है।
- अतर सिंह राव, जोन कोआर्डिनेटर मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed