फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आबादी के बीच सिलेंडर फैक्ट्री में आग लगी

आबादी के बीच सिलेंडर फैक्ट्री में आग लगी

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ रोड पर आबादी के बीच चल रही सिलेंडर फैक्ट्री में शुक्रवार देर शाम आग लग गई। फैक्ट्री के कर्मचारी और मजदूर फैक्ट्री छोड़कर भाग खड़े हुए। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। आरोप है कि फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। उधर, पुलिस इस घटना से अनजान है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हमसफर पैलेस के सामने स्थित इस फैक्ट्री में दो और पांच किलो के सिलेंडर बनते हैं। शुक्रवार देर शाम फैक्ट्री में सिलेंडर बनाने के दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग गत्तों से फैलते हुए जब पेंट और थिनर तक पहुंची तो फैक्ट्री के मजदूर और कर्मचारी मौके से भाग गए। आग बढ़ने पर आसपास दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस लाइन से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री के मालिक या मैनेजर के बारे में पूछा, लेकिन कोई सामने नहीं आया। बाद में दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों का दावा है कि फैक्ट्री हैदराबाद निवासी शहजाद नाम के व्यक्ति की है। उधर, एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र सिंह का कहना है कि फैक्ट्री में आग की सूचना पर वे मौके पर गए थे। लेकिन आग बुझ चुकी थी। शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed