{"_id":"52-71708","slug":"Meerut-71708-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा
Meerut
Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। जाकिर कालोनी में बृहस्पतिवार रात एक परिवार को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया गया। बेहोशी की हालत में तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी गली नंबर 16 निवासी इरशाद ने घर पर कंप्यूटर एम्ब्राडरी मशीन लगा रखी है। बृहस्पतिवार को वह काम से सहारनपुर गया हुआ था। देर रात इरशाद की पत्नी बिलकीस ने कारीगर फैसल, अरशाद, इमरान निवासी चमड़ा पैठ से कोल्ड ड्रिंक्स मंगाई। इसे पीने के बाद बिलकीस, बेटा आसिफ और दामाद आरिफ बेहोश हो गये। शुक्रवार सुबह महिला का भांजा महताब घर आया तो तीनों को बेहोश देखकर दंग रह गया। आनन फानन में तीनों को हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हास्पिटल मे भर्ती कराया। बाद में होश आने पर महिला के दामाद और बेटे ने पूरा वाक्या बताया। वहीं महिला को आईसीयू मे भर्ती किया गया है। इरशाद के अनुसार अलमारी मे रखे 90 हज़ार रुपये और जेवरात गायब हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, हालांकि लूट का माल बरामद नहीं हुआ।
राजस्थान पुलिस ने दी दबिश
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के तारापुरी में शुक्रवार को राजस्थान पुलिस ने लूट व फिरौती के आरोपी मौसम पुत्र महरून की तलाश में दबिश दी। आरोपी युवक के खिलाफ राजस्थान में लूट और फिरौती के कई मामले दर्ज हैं।