फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आठ साल बाद भी न्याय का इंतजार

आठ साल बाद भी न्याय का इंतजार

Wed, 09 Apr 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 09 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के शिकार 64 निर्दोष लोगों के परिजनों को आठ साल बाद भी न्याय का इंतजार है। वही परिजनों ने दोषी अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर निराशा जताई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतदान के बीच विक्टोरिया पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। विक्टोरिया पार्क अग्निकांड आहत कल्याण समिति के सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि काफी प्रयास के बाद भी न तो न्याय मिला और न मुआवजा। जांच आयोग ने इस अग्निकांड के लिए 13 सरकारी अफसरों को दोषी ठहराया था लेकिन उनके खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि जिला प्रशासन की वजह से हर बार मुकदमे के निस्तारण में देरी हो रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगातार निर्देशों के बावजूद जिला प्रशासन अपना जवाब दाखिल करने में कोई न कोई कमी छोड़ देता है। उन्हाेंने बताया कि बृहस्पतिवार को कैंडिल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन


शासन दे मुआवजा
सचिव संजय गुप्ता ने उपहार सिनेमा कांड की तर्ज पर मृतक आश्रितों को 15-15 लाख रुपये और घायलों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन पहले यह मुआवजा राशि अदा करे और फिर आयोजकों से वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
10 अप्रैल 2006 को सिविल लाइन स्थित विक्टोरिया पार्क में लगाए गए कंज्यूमर मेले में हुए भीषण अग्निकांड में 64 लोगों की जान गई जबकि 81 लोग गंभीर रूप से झुलसे थे। सरकारी लापरवाही पर थाना सिविल लाइन में तत्कालीन प्रशासनिक, पावर कॉरपोरेशन और फायर अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जस्टिस ओपी गर्ग आयोग भी काफी समय पूर्व अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप चुका है। वर्तमान में मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed