फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने सुरक्षा का लिया जायजा

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने सुरक्षा का लिया जायजा

Thu, 05 Sep 2013 05:36 AM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 05 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। ट्रेनों में बढ़ रही घटनाओं के मद्देनजर आरपीएफ के वरिष्ठ मंडलीय सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद नूरुल हुदा ने मंगलवार को मेरठ और मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही दोनोें स्टेशनों को 15-15 आरपीएफ जवान मुहैया कराए।
विज्ञापन

सहारनपुर-मेरठ-दिल्ली और मेरठ-खुर्जा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में संप्रदाय विशेष के लोगों को ट्रेन से फेंकने और मारपीट आदि की घटनाओं ने रेलवे की नींद उड़ा दी है। जीआरपी के बाद आरपीएफ ने भी सुरक्षा व्यवस्था का दायरा बढ़ा दिया है। मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचे मोहम्मद नूरुल हुदा ने बताया कि ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। ये जवान उन ट्रेनों और क्षेत्र विशेष में लगाए जाएंगे, जिनमें घटना होने के ज्यादा चांस हैं। इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीजी रेलवे के दौरे से अलर्ट रही जीआरपी व्यवस्था
मंगलवार को एडीजी रेलवे मुकुल सिंघल के स्टेशन पर आने की सूचना के बाद जीआरपी थाने में हड़कंप मचा रहा। सुबह से ही थाने का रिकार्ड दुरुस्त कर दिया गया था। चूना आदि डालकर प्लेटफार्म नंबर एक को चमका दिया गया था। जीआरपी का पूरा स्टाफ वर्दी में रहा। अक्सर खाली रहने वाला सहायता केंद्र भी जवानों से भरा रहा। एसओ जीआरपी राकेश यादव दिनभर एडीजी की लोकेशन लेते रहे। देर शाम तक एडीजी स्टेशन के निरीक्षण को नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed