{"_id":"52-62096","slug":"Meerut-62096-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ाना गेट चौकी के सामने शव रखकर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ाना गेट चौकी के सामने शव रखकर लगाया जाम
Meerut
Updated Fri, 30 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के सामने अंकुर स्वामी का शव सड़क पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। उधर, पुलिस ने अंकुर का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला है।
कोतवाली क्षेत्र के जत्तीवाड़ा निवासी अंकुर स्वामी की हत्या बुधवार देर रात जन्माष्टमी के कीर्तन में वर्चस्व को लेकर कर दी गई थी। परिजनों ने पड़ोसी शशांक, प्रियव्रत उर्फ मुनमुन, सोनू, मोनू, दीपक, पवन, पिंटू और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी दीपक और टीटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अंकुर का आरोपी युवकों के साथ आना जाना था। तीन साल से वर्चस्व को लेकर इनमें विवाद था। इसी के चलते हत्या की गई। उधर, गुस्साए परिजनों ने बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव बुढ़ाना गेट चौकी के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर का आरोपी था अंकुर
अंकुर गोस्वामी का आपराधिक रिकार्ड है। कोतवाली थाने में उस पर 2006 में धारा 295, 504, 308, 328, वर्ष 2007 में 147, 308, 3/4 गुंडा एक्ट और 2008 में 2/3 गैंगेस्टर एक्ट, 110 आईपीसी की धारा में मामला दर्ज है। देहली गेट थाने में भी अंकुर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक अंकुर कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
आरोपियों का भी खंगाला रिकार्ड
पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू और मोनू पर भी जानलेवा हमला और लूटपाट के कई मामले कोतवाली थाने में दर्ज हैं। दोनों तीन बार जेल जा चुके हैं। अन्य आरोपियों का पुलिस आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई है।
जत्तीवाड़ा में पसरा सन्नाटा
अंकुर की हत्या के बाद जत्तीवाड़ा में बृहस्पतिवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों का गुस्सा देखते हुए गांव में पुलिस भी तैनात थी। लोगों ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से छेड़छाड़ कर रहे थे। अंकुर विरोध करता था। इसी कारण उसकी हत्या कर दी।